राहुल नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों को संबोधित करेंगे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, राहुल गांधी नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों की सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का हिस्सा है। कांग्रेस 22 जुलाई को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी के विभिन्न नेता शामिल होंगे।

राहुल नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नौ अगस्त को दिल्ली में छात्रों की एक सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सोमवार को बताया कि यह कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का हिस्सा होगा। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस 22 जुलाई को दिल्ली में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसे पार्टी नेता गौरव गोगोई, इमरान मसूद और प्रनीति शिंदे संबोधित करेंगी। यादव ने कहा कि राहुल गांधी नौ अगस्त को अभियान के तहत एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करे । CJP Sansad March LIVE , Jantar Mantar Protest LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।