ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस में राहुल युग: नेहरू-गांधी परिवार का छठा सदस्य बना पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस में राहुल युग: नेहरू-गांधी परिवार का छठा सदस्य बना पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वह 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम...

कांग्रेस में राहुल युग: नेहरू-गांधी परिवार का छठा सदस्य बना पार्टी अध्यक्ष
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Mon, 11 Dec 2017 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज पार्टी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वह 16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे। कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने बताया कि राहुल गांधी को पार्टी के संविधान के अनुसार अध्यक्ष घोषित किया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी। 

राहुल को कांग्रेस की कमान,पढ़ें 13 साल में सांसद से अध्यक्ष तक का सफर

रामचंद्रन ने बताया कि राहुल के पक्ष में 89 नामांकन पत्रों के सेट दाखिल किये गये थे। नामांकन पत्रों की जांच में सभी सेट सही पाये गये। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को पूर्वांन्ह 11 बजे प्राधिकरण से अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमणपत्र लेने के लिए यहां 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय आएंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने संवाददाताओं को बताया कि 16 दिसंबर को ही राहुल गांधी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे। 

राहुल गांधी का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही आज कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले छठे सदस्य है।

कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत, निर्विरोध चुने गए पार्टी अध्यक्ष

नेहरू-गांधी परिवार से अध्यक्ष बनने वाले छठे सदस्य
1. मोतीलाल नेहरू
2. जवाहर लाल नेहरू
3. इंदिरा गांधी
4. राजीव गांधी
5. सोनिया गांधी
6. राहुल गांधी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें