दबाव बना रहा तो यह सरकार गिर जाएगी: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सांसदों से कहा कि यदि विपक्ष अपना दबाव जारी रखता है, तो सरकार गिर सकती है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष के प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है। गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि समस्या का समाधान मौजूदा सरकार को हटाने में है। उन्होंने संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

दबाव बना रहा तो यह सरकार गिर जाएगी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी दावा किया है कि यदि विपक्ष पिछले तीन-चार दिनों की तरह अपना दबाव बनाए रखता है, तो यह सरकार गिर जाएगी। शुक्रवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में इंडिया गठबंधन के सांसदों से उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदों से कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से कहीं ज्यादा गहरी समस्या है और इसके समाधान के लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी लड़ाई है, जिसके लिए संघर्ष करना और जरूरत पड़ने पर जान तक देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

सीईसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त केवल एक सेवा प्रदाता हैं, फिर भी उनमें यह कहने की हिम्मत है कि वह जनता के निर्वाचित प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदबाव बना रहा तो यह सरकार गिर जाएगी: राहुल गांधी