राहुल और अन्य विपक्षी नेताओं की याचिकाओं में कमियां हुई दूर,

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिका की सभी खामियां दूर कर दी गई हैं। अब यह सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने को तैयार है। याचिका में निर्वाचन आयोग पर गैरकानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाते हुए एसआईआर पर रोक की मांग की गई है। थोल. थिरुमावलवन और सज्जाद अहमद किचलू भी याचिकाकर्ता बने हैं।

राहुल और अन्य विपक्षी नेताओं की याचिकाओं में कमियां हुई दूर,

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता वोट चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में पाई गई सभी खामियों को दूर कर दिया गया है। अब यह याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इसके साथ ही, इस याचिका में, याचिकाकर्ताओं के तौर पर और दो नाम जोड़े गए हैं।

याचिका में एसआईआर को चुनौती

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कांग्रेस नेता गांधी और अन्य प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती दी है। शीर्ष अदालत में दाखिल याचिका में निर्वाचन आयोग को कानून की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर गैर कानूनी तरीके से मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया है। याचिका में एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका दाखिल होने के कुछ ही देर बाद, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने इसमें कुल 14 खामियां गिनाई थी और इसे दूर करने के लिए 90 दिन का वक्त दिया था।

याचिका की खामियां हुईं दूर

शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर इन खामियों की जानकारी देते हुए, याचिकाकर्ताओं से इसे दूर करने के लिए कहा गया था। प्रमुख खामियों में बताया गया था कि याचिका दाखिल करने की शुल्क का कम भुगतान किया गया था। शीर्ष अदालत ने 220 रुपये का और शुल्क भी जमा करने को कहा था। इसके अलावा खामियों के तौर पर बताया गया था कि याचिकाकर्ता सौगत राय, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और अन्य याचिकाकर्ताओं का वकालतनामा याचिका के साथ नहीं है, इसे दाखिल करने को के लिए कहा गया था। खामियों के तौर पर यह भी बताया गया था कि याचिकाकर्ता संख्या 2 यानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पहचान पत्र की स्पष्ट प्रति नहीं है। इसके अलावा, कुछ अन्य दस्तावेजों की रंगीन कॉपी, प्रतिवादियों के पते आदि के बारे में खामियां बताया गया था और इसे दूर करने के लिए 90 दिन का वक्त दिया है। अब सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक याचिका में कोई खामियां नहीं है। इसके अलावा, याचिका में याचिकाकर्ता के तौर पर दो अन्य नाम जोड़े गए हैं। इनमें तमिलनाडु की सीवीके के नेता थोल. थिरुमावलवन और जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेस के नेता सज्जाद अहमद किचलू भी याचिकाकर्ता बने हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦याचिका में किस मुद्दे को चुनौती दी गई है?−
याचिका में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती दी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल और अन्य विपक्षी नेताओं की याचिकाओं में कमियां हुई दूर,