ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशलंबे समय बाद CWC में लौटे राहुल गांधी, कहा- श्रमिकों के लिए व्यवस्था के बिना दुनिया में कहीं लॉकडाउन नहीं

लंबे समय बाद CWC में लौटे राहुल गांधी, कहा- श्रमिकों के लिए व्यवस्था के बिना दुनिया में कहीं लॉकडाउन नहीं

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबे समय बाद CWC की बैठक में वापसी करते हुए कहा है कि भारत में सबसे खरीब तरीके से लॉकडाउन किया गया। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई CWC की...

लंबे समय बाद CWC में लौटे राहुल गांधी, कहा- श्रमिकों के लिए व्यवस्था के बिना दुनिया में कहीं लॉकडाउन नहीं
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 02 Apr 2020 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबे समय बाद CWC की बैठक में वापसी करते हुए कहा है कि भारत में सबसे खरीब तरीके से लॉकडाउन किया गया। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई CWC की बैठक में राहुल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था किए बिना किसी देश ने लॉकडाउन नहीं किया। इसकी वजह से लोग घर जाने को मजबूर हुए। 

राहुल ने कहा कि कांग्रेस को प्रहरी की भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा, 'हमें सुनिश्चित करना है जरूरतमंदों और गरीबों की रक्षा हो। भारत को विशेष रणनीति के साथ कोविड-19 से लड़ना है। भारत को आर्थिक तबाही से निपटने के लिए भी तैयारी रहना है।'

यह भी पढ़ें: CWC में सोनिया बोलीं, खराब तरीके से लॉकडाउन, लाखों श्रमिकों को दिक्कत

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद करनी चाहिए। लोगों के दुख को कम करने की कोशिश करें और उन्हें हरसंभव तरीके से मदद करें। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। 

राहुल के लौटने से राहत की सांस
राहुल गांधी के सीडब्ल्यूसी बैठक में लौटने से वरिष्ठ नेताओं ने राहत की सांस ली है। क्योंकि राहुल गांधी के नाराज होने की अटकलें थीं। राहुल गांधी इससे पहले अगस्त 2019 में वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए थे, जब सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें