ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल गांधी से सहारा ना मिलता तो जिंदा ना होती, कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने जमकर की तारीफ

राहुल गांधी से सहारा ना मिलता तो जिंदा ना होती, कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने जमकर की तारीफ

राहुल गांधी से इमोशनल सपोर्ट न मिलता तो मैं आज जिंदा ना होती बल्कि आत्महत्या कर चुकी होती। कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने यह बात कही है। दिव्या स्पंदना के नाम से मशहूर राम्या लोकसभा की सांसद भी रही हैं।

राहुल गांधी से सहारा ना मिलता तो जिंदा ना होती, कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने जमकर की तारीफ
Surya Prakashलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 30 Mar 2023 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी से इमोशनल सपोर्ट न मिलता तो मैं आज जिंदा ना होती बल्कि आत्महत्या कर चुकी होती। कन्नड़ अभिनेत्री राम्या ने यह बात कही है। दिव्या स्पंदना के नाम से मशहूर राम्या लोकसभा की सांसद भी रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पिता की मौत के बाद मेरे मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे, तब राहुल गांधी ने मुझे भावनात्मक तौर पर सहारा दिया था। एक कन्नड़ टॉक शो में राम्या ने कहा, 'पिता के निधन के दो सप्ताह बाद मैं संसद गई थी। मैं किसी को जानती नहीं थी, कुछ और भी मुझे पता नहीं था। यहां तक की संसद की कार्यवाही के बारे में भी मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी।'

राम्या ने कहा कि मैंने धीरे-धीरे सब कुछ सीखा और अपने दुख से उबरते हुए काम पर फोकस किया। राम्या ने कहा कि मांड्या के लोगों ने मुझे समर्थन दिया, जिससे मैं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकी। राम्या ने कहा कि मेरे पिता का जब निधन हुआ तो मन में आत्महत्या करने के भी ख्याल आने लगे थे। उस दौरान राहुल गांधी ही थे, जिन्होंने मुझे भावनात्मक सहारा दिया। यही नहीं उन्होंने कहा कि मेरे पिता का मुझ पर सबसे ज्यादा प्रभाव था। इसके बाद मां का असर सबसे ज्यादा रहा है। तीसरे नंबर पर राहुल गांधी हैं, जिन्होंने मेरी जिंदगी पर छाप छोड़ी है।

राम्या ने 2012 में यूथ कांग्रेस को जॉइन किया था। अभियन के क्षेत्र में लंबा करियर रखने वालीं राम्या ने 2013 में कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद वह कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड भी रही थीं, लेकिन बाद में इस्तीफा दे दिया था। बीते साल ही राम्या ने ऐलान किया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में वापस लौट रही हैं और अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करेंगी। उन्होंने ऐपल बॉक्स स्टूडियोज के नाम से प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें