ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशगुजरात:राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, BJP पर साधा जमकर निशाना

गुजरात:राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, BJP पर साधा जमकर निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत ​की। उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पार्टी...

गुजरात:राहुल गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, BJP पर साधा जमकर निशाना
लाइव हिन्दुस्तान टीम,अहमदाबादMon, 04 Sep 2017 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान की औपचारिक शुरुआत ​की। उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी सरकार के नीतियों की आलोचना करते हुए इसे जनविरोधी बताया। उन्होंने नोटबंदी की आलोचना करते हुए कहा कि इससे देश की अर्थव्यस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

राहुल गांधी ने अहमदाबाद में साबरमती के किनारे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकर्ताओं समेत करीब 20000 कांग्रेस वर्कर्स उपस्थित हुए। राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे अहमदाबाद एरपोर्ट पहुंचे, वहां उन्होंने यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली में हिस्सा लिया।

राहुल गांधी ने सरकार के 'मेक इन इंडिया' प्रोग्राम को छोटे तथा मझोले व्यापारियों के लिए नुकसानदायक बताया। राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी जल्द ही टिकट की घोषणा की करेगी। उन्होंने कहा कि जमीन पर पार्टी के लिए काम करने वालों, बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा, बाहर से कांग्रेस में आने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।

IPL नीलामी: 16,347 करोड़ में स्टार इंडिया को मिला मीडिया राइट्स

कांग्रेस ने इस बार चुनाव में 125+ सीट का टारगेट रखा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा में मिली एक सीट पर जीत से कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है। चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव से पहले 8 बार गुजरात आएंगे। 22 सितंबर को राहुल गांधी देवभूमि द्वारका से यात्रा की शुरुआत करेंगे। वहीं वह गुजरात में दो-दो दिन के चार अलग-अलग पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा भी लेंगे। इन बैठकों में बीजेपी से नाराज चल रहे पाटीदार, ओबीसी और दलित समाज को जोड़ने पर चर्चा होगी।

BRICS LIVE: ब्रिक्स ने आतंकी समूहों पर जताई चिंता,PAK भी रहा निशाने पर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें