ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस में राहुल युग: 16 दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, 17 को देंगे नेताओं को रात्रिभोज

कांग्रेस में राहुल युग: 16 दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, 17 को देंगे नेताओं को रात्रिभोज

कांग्रेस में राहुल गांधी युग की शुरुआत हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दौर की वोंटिग से पहले राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी...

कांग्रेस में राहुल युग: 16 दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी, 17 को देंगे नेताओं को रात्रिभोज
नई दिल्ली विशेष संवाददाताMon, 11 Dec 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस में राहुल गांधी युग की शुरुआत हो गई है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे दौर की वोंटिग से पहले राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी 16 दिसंबर को जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी उन्हें अध्यक्ष पद का कार्यभार सौपेंगी। इसके बाद राहुल गांधी पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।

निर्विरोध चुने गए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ला रामचंद्रन के राहुल गांधी को निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के ऐलान के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आतिशबाजी शुरु कर दी। पार्टी मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ढोल-नगाड़ों और जिंदाबाद के नारों के साथ एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मिठाइयां बांटी और गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

VIDEO : राहुल गांधी की ताजपोशी पर दून में जश्‍न, मेरठ से बुलाए शहनाई वादक

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर औपचारिक जिम्मेदारी संभालने के बाद राहुल गांधी मुख्यालय में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी उपाध्यक्ष के तौर पर मुख्यालय में अपने दफ्तर में ही बैठेंगे। सिर्फ उनके नाम की तख्ती बदल जाएगी। सोनिया गांधी यूपीए और संसदीय दल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। उनका दफ्तर भी मौजूद रहेगा।

राहुल गांधी: नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले छठे सदस्य

गुजरात चुनाव नतीजों से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी सभी पार्टी नेताओं और सांसदों को रात्रिभोज देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि राहुल गांधी का अध्यक्ष चुने जाना, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उस वक्त सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी।

राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान,पढ़ें 13 साल में सांसद से पार्टी अध्यक्ष तक का सफर

निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 1998 में जब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी, उस वक्त चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी और लोकसभा में 141 सांसद थे। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जब राहुल गांधी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उस वक्त पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। पार्टी के लोकसभा में सिर्फ 46 सांसद हैं।

कांग्रेस में राहुल युग: जेबी कृपलानी से राहुल गांधी तक, जानें आजादी के बाद कौन-कौन रहा कांग्रेस अध्यक्ष

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें