सुलतानपुर : राहुल गांधी के मुकदमे की सुनवाई आठ साल में पूरी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े राहुल गांधी के मानहानि केस की सुनवाई आठ साल बाद मंगलवार को पूरी हुई। चार दिनों में करीब नौ घंटे तक चली बहस में दोनों पक्षों के वकीलों ने साक्ष्य और तर्क रखे। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने 26 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की है। यह मुकदमा बीजेपी नेता विजय मिश्र ने 2018 में दायर किया था।

सुलतानपुर : राहुल गांधी के मुकदमे की सुनवाई आठ साल में पूरी

गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विचाराधीन मानहानि केस की सुनवाई आठ साल बाद मंगलवार को पूरी हो गई। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विशेष एमपी -एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 26 अक्टूबर को मुकदमे का फैसला नियत किया है।

सुनवाई पूरी, फैसले की तारीख तय

कोर्ट में चार दिनों में करीब नौ घंटे तक चली बहस में याची के वकील संतोष पांडेय और राहुल गांधी के वकील ने साक्ष्य और तर्क पेश किए।

मानहानि मामले की पृष्ठभूमि

ये है मानहानि का मामला

कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिले में एमपी - एमएलए कोर्ट के गठन के बाद इसकी सुनवाई में तेजी आई। विशेष कोर्ट ने राहुल गांधी को विचारण के लिए 27 नवंबर 2023 को मुकदमे में तलब किया था। समन मिलने पर राहुल गांधी 20 फरवरी 2024 को हाजिर हुए तो उन्हें कोर्ट ने जमानत दी थी। कोर्ट के आदेश पर बयान दर्ज कराने के लिए 25 जुलाई 2024 को फिर हाजिर हुए राहुल गांधी ने कहा था कि राजनीतिक विद्वेष की भावना से उनकी और कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए सत्ता पक्ष की तरफ से इस मुकदमे की साजिश रची गई। कहा कि वीडियो सीडी सत्यापित नहीं है, इसमें छेड़छाड़ की गई है। कोर्ट के सवाल पर कहा कि उन लगाए गए सारे आरोप गलत और बेबुनियाद हैं। गवाही पूरी होने के बाद बीती 20 फरवरी को राहुल गांधी फिर बयान दर्ज कराने कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट के सवालों पर वे अपने पूर्व के बयान पर कायम रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦मानहानि केस की सुनवाई कब पूरी हुई?−
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस की सुनवाई मंगलवार को आठ साल बाद पूरी हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुलतानपुर : राहुल गांधी के मुकदमे की सुनवाई आठ साल में पूरी