महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीकः सिस्टम की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिएः राहुल गांधी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर राज्य सरकार को आलोचना की। लगभग छह लाख अभ्यर्थियों की अनिश्चितता को مدنظر रखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से नई परीक्षा तिथि की घोषणा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीकः सिस्टम की सजा अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिएः राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक और परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द हुए दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है, जिससे करीब छह लाख अभ्यर्थी अनिश्चितता की स्थिति में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल परीक्षा की नई तिथि घोषित करने और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने कहा कि पेपर लीक के कारण जिन अभ्यर्थियों का एक वर्ष प्रभावित हुआ है, उन्हें आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिए।राहुल

गांधी ने आरोप लगाया कि पेपर लीक करने वाले खुले में घूम रहे हैं, जबकि ईमानदारी से मेहनत करने वाले अभ्यर्थी इसकी सजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिस्टम की विफलता का खामियाजा युवाओं को नहीं भुगतना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये वही युवा हैं, जिन्होंने वर्षों तक तैयारी की, आवेदन शुल्क भरा, दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और अब बिना किसी स्पष्ट जानकारी के केवल इंतजार करने को मजबूर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।