ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल गांधी ने पंजाब का CM चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाओं के साथ दी यह नसीहत

राहुल गांधी ने पंजाब का CM चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाओं के साथ दी यह नसीहत

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम चुने जाने पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, 'नई जिम्मेदारी के लिए...

राहुल गांधी ने पंजाब का CM चुने जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी को शुभकामनाओं के साथ दी यह नसीहत
हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीSun, 19 Sep 2021 07:33 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम चुने जाने पर राहुल गांधी ने बधाई दी है। राहुल गांधी ने चन्नी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है, 'नई जिम्मेदारी के लिए चरणजीत सिंह चन्मी को बहुत शुभकामनाएं।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने नए बने सीएम को जनता के लिए काम करने और वादों को पूरा करने की भी नसीहत दी है। राहुल गांधी ने लिखा, 'हम उन वादों को पूरा करना होगा, जो हमने पंजाब की जनता से किए थे। उनका विश्वास ही हमारे लिए सर्वश्रेष्ठ है।' राहुल गांधी ने जनता से किए वादों को पूरा करने की बात कहकर एक तरह से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर की ओर भी इशारा किया है। दरअसल उन पर आरोप लग रहे थे कि 2017 में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो वादे किए गए थे, उसके अनुरूप वह काम नहीं कर पाए हैं।

इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी ने गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वह सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित सीएम होंगे। वह रामदसिया सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। गवर्नर से मुलाकात कर निकले चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने अपना पक्ष रखा है। पार्टी के विधायकों ने एक मत से समर्थन किया है और वह पत्र गवर्नर को सौंपा गया है। कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।'  

कैप्टन अमरिंदर सरकार में थे मंत्री, बेदाग रहा है राजनीतिक करियर

चरनजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के तीसरी बार के विधायक हैं और यह पहला मौका है, जब किसी दलित को पार्टी ने राज्य में कमान सौंपी है। चन्नी को उनके बेदाग राजनीतिक करियर के लिए जाना जाता रहा है। इससे पहले वह राज्य में नेता विपक्ष की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री के तौर पर कामकाज देख रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें