लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं राहुल गांधी : चंद्रभालमणि तिवारी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर में कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राहुल गांधी के राजनीतिक जीवन की प्रशंसा की गई और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं राहुल गांधी : चंद्रभालमणि तिवारी

बलरामपुर, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार रात जिला मुख्यालय स्थित रिश्ता दरबार में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंगल देव सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह रहे।

कार्यक्रम संयोजन प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर के वीडियो संदेश से हुई। उन्होंने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बलरामपुर के कांग्रेसजनों को संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया। इसके बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और उपस्थित लोगों को सामूहिक भोज कराया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंद्रभालमणि तिवारी ने कहा कि देश वर्तमान समय में अनेक लोकतांत्रिक चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे दौर में राहुल गांधी संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं व जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व विधायक मंगल देव सिंह ने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और वंचित वर्गों की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रहे हैं। यही कारण है कि आज वे विपक्ष की एक सशक्त और विश्वसनीय आवाज के रूप में स्थापित हो चुके हैं। प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और गरीबों की उम्मीदों के प्रतीक बनकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई मजबूती मिली है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी ने राहुल गांधी को जननायक बताते हुए कहा कि वे गरीबों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों व बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने राहुल गांधी के संघर्षों व जनसरोकारों में उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राहुल गांधी का ये संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व एआईसीसी सदस्य राजबहादुर यादव व जिला कोऑर्डिनेटर विनय कुमार मिश्रा ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके जनहितकारी संघर्षों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को डॉ. प्रतीक मिश्र, सपा नेता सफीक खान, संजय यादव, डॉ. अब्दुल मन्नान, अवधेश पाल, संगम लाल शिल्पकार, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मनीषचंद्र सोनकर, जद्दन खान, उमाशंकर तिवारी, डॉ. इश्तियाक खान, बबीता आर्य, डॉ. खलीलुल्लाह, मारकंडे मिश्र, अफरोज खान, अखिलेश प्रसाद मिश्र, रामबहादुर, विजयपाल सिंह, इबरार अहमद, केदारनाथ पांडेय, हेमा तिवारी, इनायत फिरोज, धर्मेंद्र मिश्र, डॉ. राकेश तिवारी, प्रदीप शर्मा, विश्वनाथ यादव, डॉ. रोशन लाल यादव, लालबाबू शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान व अधिवक्ता संतोष पांडेय आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अमरिका प्रसाद, समीर सिद्दीकी, आसिफ खान, उत्तम मिश्र, बृजेश मिश्र, तिर्जुगी नारायण द्विवेदी, पीयूष यादव, हरीश मिश्र, दलबहादुर सिंह, दादू सिंह, मायाराम चौहान, नफीस खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पराग चौहान, मोहम्मद जमील, बंटी सिंह, फातिमा जौहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।