पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया पिता को याद, कहा- उनकी नीतियों ने दिया आधुनिक भारत को आकार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे,जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।

offline
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने किया पिता को याद, कहा- उनकी नीतियों ने दिया आधुनिक भारत को आकार
Vishva Gaurav एएनआई , नई दिल्ली।
Sat, 21 May 2022 9:36 AM

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।

वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति, और मेरे तथा प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे। उन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम साथ में बिताए समय को प्यार से याद करते हैं।' आपको बता दें कि राहुल गांधी इस वक्त लंदन के दौरे पर हैं। लंदन में राहुल 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में 'इंडिया एट 75' पर बोलेंगे।

सोनिया-प्रियंका संग पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के वीर भूमि में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और सचिन पायलट ने भी दिल्ली की वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी राजीव गांधी को याद किया और श्रद्धांजलि दी।

तमिलनाडु में हुई थी राजीव गांधी की हत्या 
गौरतलब है कि राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

देश की अगली ख़बर पढ़ें
Rajiv Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi News Sonia Gandhi
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें