हिमांशु हत्याकांड : फरार आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया आत्मसमर्पण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अनेक आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

हिमांशु हत्याकांड : फरार आरोपी राघवेंद्र ने बिष्टुपुर थाने में किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर। डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपी राघवेंद्र ने मंगलवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसआईटी हत्या की साजिश, वारदात में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दबाव और लगातार छापेमारी के बीच आरोपी ने आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है कि 27 जून की रात हिमांशु सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके साथी प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन के बाद जल्द ही न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड से जुड़े सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।