ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभारतीय सीमा में आते ही नौसेना और राफेल के बीच हुई बातचीत, INS कोलकाता बोला- आसमान की ऊंचाइयों को छुएं

भारतीय सीमा में आते ही नौसेना और राफेल के बीच हुई बातचीत, INS कोलकाता बोला- आसमान की ऊंचाइयों को छुएं

फ्रांस से भारत आ रहे 5 लड़ाकू राफेल विमानों के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही उनक संपर्क नौसेना से हुआ। आईएनएस कोलकाता ने राफेल का स्वागत करते हुए कहा कि आप आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। पांचों राफेल...

भारतीय सीमा में आते ही नौसेना और राफेल के बीच हुई बातचीत, INS कोलकाता बोला- आसमान की ऊंचाइयों को छुएं
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 29 Jul 2020 02:33 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्रांस से भारत आ रहे 5 लड़ाकू राफेल विमानों के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही उनक संपर्क नौसेना से हुआ। आईएनएस कोलकाता ने राफेल का स्वागत करते हुए कहा कि आप आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। पांचों राफेल विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे। 

राफेल विमान से संपर्क करते हुए आईएनएस कोलकाता डेल्टा 63 ने कहा कि एरो लीडर, आपका स्वागत है। इसके जवाब में राफेल ने जवाब दिया कि धन्यवाद। इसके बाद आईएनएस कोलकाता ने कहा कि आप गर्व के साथ आसमान की ऊंचाइयों को छुएं। हैप्पी लैंडिंग। दोनों के बीच इस बातचीत के आखिर में राफेल की ओर से जवाब दिया गया कि हवाएं हमारे अनुकूल हैं। हैप्पी हंटिंग। ओवर एंड आउट।

 

राफेल विमानों का पहला बेड़ा बुधवार दोपहर अंबाला एयरबेस पर उतरने वाला है, जिसके मद्देनजर पुलिस ने सैन्य अड्डे के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा हरियाणा के अंबाला एयरबेस में तैनात रहेगा। लड़ाकू विमानों के इस बेड़े ने सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी थी। ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर अंबाला पहुंचेंगे। इस दौरान विमान केवल एक जगह संयुक्त अरब अमीरात में रुके।

एक सीट वाले तीन विमान

राफेल विमानों को लेकर अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में एक सीट वाले तीन और दो सीट वाले दो विमान होंगे। अधिकारियों ने अंबाला सैन्य अड्डे के आसपास निषेधाज्ञा जारी कर तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि अंबाला जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा जारी कर सैन्य अड्डे के तीन किलोमीटर के दायरे में निजी ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें