ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराफेल सौदा: कांग्रेस बोली-सरकार ने कोर्ट में गलत जानकारी दी, BJP का जवाब- देश की सुरक्षा से खेल रही कांग्रेस

राफेल सौदा: कांग्रेस बोली-सरकार ने कोर्ट में गलत जानकारी दी, BJP का जवाब- देश की सुरक्षा से खेल रही कांग्रेस

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक रार बढ़ गई। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने अदालत में गलत जानकारी दी। लोक लेखा समिति (पीएसी) और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को...

राफेल सौदा: कांग्रेस बोली-सरकार ने कोर्ट में गलत जानकारी दी, BJP का जवाब- देश की सुरक्षा से खेल रही कांग्रेस
नई दिल्ली | हिटीSun, 16 Dec 2018 04:39 AM
ऐप पर पढ़ें

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक रार बढ़ गई। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने अदालत में गलत जानकारी दी। लोक लेखा समिति (पीएसी) और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) को सौदे से जुड़ी रिपोर्ट दिखाई ही नहीं और बता दिया कि रिपोर्ट दिखा दी गई है। वहीं, भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

सरकार ने तथ्य छिपाए

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, अदालत में तथ्यों को छिपाया गया ताकि सरकार को बचाया जा सके। अटॉर्नी जनरल से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने ऐसा हलफनामा क्यों दिया, जो सही नहीं है।  इसके लिए उन्हें पीएसी में बुलाना जरूरी है। सिब्बल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे पीएसी के अध्यक्ष हैं और उनके सामने कोई रिपोर्ट आई ही नहीं। ये बेहद संगीन मामला है। सिब्बल ने कहा कि कोर्ट में कोई फैसला नहीं हो सकता। क्योंकि, अदालत इस मामले से संबंधित फाइल नहीं देख सकती। वह सरकार से सवाल-जवाब भी नहीं कर सकती। 

कांग्रेस का अड़ियल रुख 

कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने सात साल तक इस सौदे को लटकाये रखा और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि जब शीर्ष अदालत ने कह दिया कि जांच की जरूरत नहीं है तो भी कांग्रेस अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। यह ठीक नहीं है।

राफेल विवादः 17 को 70 शहरों में प्रेस कांफ्रेस कर पलटवार करेगी भाजपा

वार

पीएसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुसार, सरकार ने गलत जानकारी दी। पीएसी के सदस्यों से आग्रह करूंगा कि कैग को बुलाकर पूछें कि राफेल मामले में रिपोर्ट कब और कहां आई। 

पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस चाहती है कि सौदे को रोक दिया जाए, जिससे सुरक्षा तैयारियां कमजोर हो जाएं। हम ऐसा नहीं होने देंगे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें