ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराफेल डील: सरकार जब भी फंसती है तो पाक याद आता है - सुरजेवाला

राफेल डील: सरकार जब भी फंसती है तो पाक याद आता है - सुरजेवाला

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जब भी घोटालों में फंसती है तो उसे अपने बचाव के लिए पाकिस्तान की याद आती है। वह राफेल मामले में भी यही कर रही है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि भाजपा घबराई...

राफेल डील: सरकार जब भी फंसती है तो पाक याद आता है - सुरजेवाला
नई दिल्ली। विशेष संवाददाताMon, 24 Sep 2018 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा जब भी घोटालों में फंसती है तो उसे अपने बचाव के लिए पाकिस्तान की याद आती है। वह राफेल मामले में भी यही कर रही है। उन्होंने कहा, सच्चाई यह है कि भाजपा घबराई हुई है। वह हताशा में इस तरह के बेतुके बयान दे रही है। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि इस सरकार ने पाकिस्तान के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के साथ भाजपा की साठगांठ है। उन्होंने विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मामले में सरकार पर बचाव का आरोप लगाया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, नागरिकों पर हमले हो रहे हैं और सरकार ने पाकिस्तान के आगे घुटने टेक रखे हैं। भाजपा को देश को असल मुद्दों से भटकाने के बजाए असल सवालों का जवाब देंगे। वह देश को बताएंगे कि राफेल में कितना भ्रष्टाचार हुआ।

जांच से सरकार का इनकार दुखद : चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि सरकार राफेल मामले में जांच का आदेश देने से इनकार कर रही है, यह दुखद है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने ट्वीट किया, वित्त मंत्री कहते हैं कि सच के दो पहलू नहीं हो सकते। बिल्कुल सही। वित्त मंत्री के मुताबिक यहां दो पहलू हैं। ऐसे में यह पता लगाने का सही तरीका क्या है कि कौन सा पहलू सही है? उन्होंने कहा, या तो जांच का आदेश दिया जाए या फिर फिर टॉस करा लिया जाए। मुझे लगता है कि वित्त मंत्री टॉस कराना (वो भी दोनों तरफ हेड वाले सिक्के से) पसंद करेंगे। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि राफेल विमान घोटाले में केंद्र सरकार शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले के तहत राफेल लड़ाकू विमान काफी ज्यादा कीमत में खरीदे जा रहे हैं। 

जेपीसी से जांच हो: शरद 

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने सोमवार को कहा कि एनडीए सरकार पारदर्शी व्यवस्था में विश्वास करती है तो उसे राफेल विमान सौदा घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने पर सहमत होना चाहिए। इसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, 2जी घोटाले को लेकर भी संयुक्त संसदीय समिति गठित की गई थी। 

किसान भूखा रहेगा तो देश का कभी विकास नहीं हो सकता : बाबा रामदेव

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें