नेशनल हाकी में पंजाब खेलने जाएगी बहेड़ी की राधिका
फोटो 06- राधिकाबहेड़ी। बहेड़ी की राधिका अब नेशनल हाकी प्रतियोगिता में भाग लेकर बहेड़ी का नाम देश भर में चमकाएगी। वह यूपी की तरफ से टीम का नेतृत्व करेग

फोटो 06- राधिका बहेड़ी। बहेड़ी की राधिका अब नेशनल हाकी प्रतियोगिता में भाग लेकर बहेड़ी का नाम देश भर में चमकाएगी। वह यूपी की तरफ से टीम का नेतृत्व करेगी। उसकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।तहसील के गांव कनमन में जन्मी राधिका पांडेय पंडित हरीश कुमार शर्मा की पौत्री और किसान विजय कुमार शर्मा की पुत्री है। रामपुर में अंडर-14 हॉकी खेल प्रतियोगिता में राधिका पांडेय ने अपनी टीम में कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था। वहां उसे गोल्ड मेडल मिला था। प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उसका नेशनल प्रतियोगिता में चयन हो गया।
अब वह पंजाब के अमृतसर में अगले महीने होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व करेगी। राधिका के पिता विजय कुमार शर्मा और माता रश्मि शर्मा ने बताया कि उसने कोच सुमन बघेल के नेतृत्व में हाकी की तैयारी की है। वह मथुरा के बाबा कडेरा सिंह विद्या मंदिर सोख में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही है। राधिका के पिता किसान है और माता गृहिणी हैं।


