2027 के चुनाव में दो तिहाई सीटों से जीत दिलाएंगे : ओझा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

प्रयागराज में राधाकांत ओझा को राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। ओझा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा चिंतित रहती है और वह 2027 के चुनाव में बंपर जीत की उम्मीद करते हैं।

2027 के चुनाव में दो तिहाई सीटों से जीत दिलाएंगे : ओझा
2027 के चुनाव में दो तिहाई सीटों से जीत दिलाएंगे : ओझा

प्रयागराज। राधाकांत ओझा को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी। सोमवार को सूचना मिलने के बाद राधाकांत ओझा सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय गए और उसके बाद सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान राधाकांत ओझा ने मीडिया से कहा कि वे भाजपा संगठन के बूथ स्तर के कार्यकर्ता रहे हैं। शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं की चिंता हर दम करता है। छह महीने से दिल्ली और तीन महीने से लखनऊ नहीं गया।

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है। 2027 के चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेंगे और दो तिहाई सीटों से विजय पताका फहराएंगे। संगठन ने हमेशा जो जिम्मेदारी दी उसका ईमानदारी से निर्वहन किया। अधिवक्ता हितों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। बधाई देने वालों में डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, दीप द्विवेदी, राजेश गोंड, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, दिलीप चौरसिया, अजय सिंह आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News2027 के चुनाव में दो तिहाई सीटों से जीत दिलाएंगे : ओझा