ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
हिन्दुस्तान, घाटशिला
गालूडीह के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर राधा रानी की पूजा की और स्वर्ण-मृदुल संगीतमय माहौल में भजन गाए। राधा-कृष्ण की प्रतिमा का श्रृंगार कर फल-फूल अर्पित किए गए। सामूहिक कीर्तन से धार्मिक उल्लास फैलाया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई राधा अष्टमी, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना
गालूडीह। गालूडीह के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर राधा रानी की पूजा-अर्चना की।पुजारी गुरूपोदो शर्मा ने विधि विधान से पुजा पाठ की ।सुबह से ही राधा कृष्ण मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन का माहौल रहा। महिलाओं ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा का श्रृंगार कर फल-फूल, मिष्ठान अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कई जगहों पर सामूहिक कीर्तन का आयोजन भी किया गया।मान्यता है कि राधा अष्टमी पर व्रत और पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

