ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसाध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर नीतीश के बयान के बाद राबड़ी देवी का पलटवार

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर नीतीश के बयान के बाद राबड़ी देवी का पलटवार

Loksabha Election 2019: बिहार में सातवें और अंतिम चरण की आठ सीटों - नालंदा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान आज हो रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर नीतीश के बयान के बाद राबड़ी देवी का पलटवार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 19 May 2019 12:55 PM
ऐप पर पढ़ें

Loksabha Election 2019: बिहार में सातवें और अंतिम चरण की आठ सीटों - नालंदा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान आज हो रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग गांधी के फॉलोअर हैं और उनका दिया गया बयान गलत था। इस पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर उन्हें बयान से इतनी तकलीफ है, तो उन्हें भाजपा से अलग हो जाना चाहिए।

मीडिया ने जब नीतीश कुमार से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे बयान पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा, 'यह बयान गलत है। हम सब गांधी के फॉलोअर हैं।' वहीं जब प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई को लेकर नीतीश कुमार से सलाव किया गया तो उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अंदरूनी मामला है। इस पूरे मुद्दे पर राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है।

लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान फिर हुई हिंसा

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोटिंग आज, जानें कितनी ऊंचाई पर है यह जगह

उन्होंने कहा, 'सरकार से अलग हो जाना चाहिए था। इतनी तकलीफ है प्रज्ञा ठाकुर से तो इस्तीफा देकर अलग हो जाना चाहिए उनको।' प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार (16 मई) को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें