पांच लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

संग्रामपुर में 60 वर्षीय राम अचल मौर्या को दो माह पहले कुत्ते ने काटा था। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। उनके परिवार ने सुरक्षा के लिए एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई।

पांच लोगों ने लगवाया एंटी रेबीज इंजेक्शन

संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के नरायनपुर मजरे संग्रामपुर निवासी 60 वर्षीय राम अचल मौर्या को दो माह पूर्व कुत्ते ने काट लिया था। गुरुवार को रामअचल मौर्य की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक राम अचल मौर्य का शव गांव नारायनपुर लाया गया। जिसके बाद शव को लेकर आए परिवार के पांच लोगों शुभम, राजकुमार, विक्रांत मौर्य, शैलेंद्र कुमार और राज बहादुर ने सीएचसी संग्रामपुर जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। डाक्टरों ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सुरक्षात्मक दृष्टि से इंजेक्शन लगवाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।