पुलिस ने फरार आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हाजीपुरराघोपुर थाने की पुलिस ने एक फरार आरोपी रौशन कुमार के घर पर इश्तिहार चिपकाया है, जो आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट के मामले में शामिल है। थानाध्यक्ष ने माइकिंग कर आरोपी को सूचित किया है कि उसे गिरफ्तार किया जाए या न्यायालय में आत्मसमर्पण करना चाहिए।

राघोपुर थाने की पुलिस ने रविवार को पहाड़पुर पंचायत में आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट मामले के एक फरार आरोपी के घर पर ढोल बजाकर विधिवत इश्तिहार चिपकाया। राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार में बताया कि राघोपुर थाना कांड संख्या 332/2022 आर्म्स एक्ट एवं लूटपाट मामले के फरार आरोपी रौशन कुमार पिता बिंदेश्वर चौधरी ग्राम पंचायत पहाड़पुर थाना जुड़ावनपुर निवासी के घर पर माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से निर्गत इश्तिहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष ने माइकिंग के द्वारा आरोपी को सूचना दिया कि आपकी विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार निर्गत किया गया है। आप या तो गिरफ्तारी दे नहीं तो न्यायालय में आत्मसमर्पण करें। -रमेश भगत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


