करीम सिटी कॉलेज में गांधी जयंती पर आयोजित हुआ क्विज़ प्रतियोगिता
करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के इतिहास विभाग ने महात्मा गांधी की जयंती पर 'महात्मा गांधी: लाइफ, लिगेसी और लीडरशिप' थीम पर एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्रों को गांधीजी के विचारों और योगदान से जोड़ने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया, जिसमें फरहीन और नीलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के इतिहास विभाग द्वारा गुरुवार को महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “महात्मा गांधी: लाइफ, लिगेसी और लीडरशिप” थीम पर आधारित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, उनके विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान से जोड़ना था।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रेयाज़, इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. कौसर तस्नीम, तथा फैकल्टी मेंबर डॉ. मोहम्मद शाहनवाज़ और डॉ. इंद्रसेन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने आधुनिक संदर्भ में गांधीवादी मूल्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनकी विरासत को केवल इतिहास तक सीमित न रखकर वर्तमान समाज में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता
में कुल सात टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। क्विज़ मास्टर आयुष्मान शर्मा ने विभिन्न चरणों में मुकाबले का सफल संचालन किया। कड़े मुकाबले के बाद फरहीन और नीलेश राज की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्फा और सोनम कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों के ज्ञान और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह अकादमिक आयोजन बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा।

