वीकेएसयू में हर माह चौथे मंगलवार को लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-30 दिनों में शिकायतों का होगा निस्तारण, कॉलेजों को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश, बिहार सरकार के निर्देश पर विवि प्रशासन ने प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को परिसरों में ‘विद्यार्थी सहयोग...

वीकेएसयू में हर माह चौथे मंगलवार को लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

-30 दिनों में शिकायतों का होगा निस्तारण, कॉलेजों को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत आने वाले सभी स्नातकोत्तर विभागों, अंगीभूत एवं नये डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं और शिकायतों का अब त्वरित समाधान किया जाएगा। बिहार सरकार के निर्देश पर विवि प्रशासन ने प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को परिसरों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने शनिवार को सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों को निर्देश जारी किया। इस पहल से विद्यार्थियों को उम्मीद है कि समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

पहला शिविर 25 को लगेगा

पहला शिविर 25 अगस्त मंगलवार को आयोजित होगा। कुलसचिव ने बताया कि यह माह के अंतिम मंगलवार को लगेगा। यदि चौथे मंगलवार को अवकाश रहता है, तो शिविर अगले कार्य दिवस पर लगेगा। इसके संचालन के लिए सभी कॉलेजों को नोडल पदाधिकारी नियुक्त कर ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ की यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करने को कहा गया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया था पत्र

मालूम हो शिविर के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने पत्र जारी किया था। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पवन कुमार सिन्हा के निर्देश के अनुसार, शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में प्राप्त शिकायतों का पोर्टल के माध्यम से अधिकतम 30 दिनों के भीतर अंतिम निस्तारण किया जाएगा। इनमें रिजल्ट, अंकपत्र, नामांकन सहित अन्य शैक्षणिक समस्याएं शामिल होंगी। शिविरों की सुरक्षा और निगरानी के लिए भी प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। संवेदनशील शिविरों में डीएम और एसपी की ओर से प्रशासनिक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जरूरत के अनुसार पुलिस बल भी तैनात रहेगा। डीएम की ओर से नामित जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों का निरीक्षण करेंगे, जबकि डीएम और एसपी भी व्यवस्था का जायजा लेंगे.

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विद्यार्थी सहयोग शिविर कब आयोजित होगा?−
पहला शिविर 25 अगस्त martes को आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवीकेएसयू में हर माह चौथे मंगलवार को लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर