एंबुलेंस में महिला को समय पर मिला इलाज
झांसी के चिरगांव में एक महिला की गंभीर हालत को 108 एंबुलेंस ने तुरंत इलाज देकर स्थिर किया। ईएमटी प्रदीप कुमार ने प्री-हॉस्पिटल केयर प्रदान की और मरीज को आवश्यक उपचार दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आगे का इलाज शुरू किया। परिवार ने एंबुलेंस और चिकित्सा टीम की सराहना की।

झांसी। चिरगांव में एक मामला सामने आया है। गांव पुरानाद में एक महिला की हालत बेहद गंभीर थी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तुरंत उसे इलाज दिया। जिससे काफी राहत मिली। फिर उसे चिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी प्रदीप कुमार ने मरीज की स्थिति का आकलन कर आवश्यक जीवनरक्षक संकेतों (वाइटल साइन) की जांच की। प्रोटोकॉल के अनुसार प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराई। उपचार के दौरान ईआरसीपी के माध्यम से डॉ. रचना के चिकित्सकीय मार्गदर्शन में मरीज को आवश्यक इंजेक्शन एवं प्राथमिक चिकित्सा दी गई। अस्पताल पहुंचने तक ईएमटी लगातार मरीज की निगरानी करते रहे, जिससे उनकी स्थिति स्थिर बनी रही।
वहीं एम्बुलेंस के पायलट चंद्रपाल ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए मरीज को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से सीएचसी चिरगांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मरीज को भर्ती कर आगे का उपचार शुरू किया। मरीज के परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई, ईएमटी प्रदीप कुमार की कुशल चिकित्सा सेवा तथा पायलट चंद्रपाल के सुरक्षित परिवहन की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।


