ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअगले महीने होने जा रहा UAE और फ्रांस संग क्वाड देशों का सबसे बड़ा संयु्क्त युद्धाभ्यास, चीन की बढ़ेगी टेंशन

अगले महीने होने जा रहा UAE और फ्रांस संग क्वाड देशों का सबसे बड़ा संयु्क्त युद्धाभ्यास, चीन की बढ़ेगी टेंशन

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का जलसंधि तक प्रभुव्त पेश करने के उद्देश्य से फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के साथ क्वाड देशों का बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास होने वाला है। क्वाड (QUAD)...

अगले महीने होने जा रहा UAE और फ्रांस संग क्वाड देशों का सबसे बड़ा संयु्क्त युद्धाभ्यास, चीन की बढ़ेगी टेंशन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 09 Mar 2021 08:57 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का जलसंधि तक प्रभुव्त पेश करने के उद्देश्य से फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात के साथ क्वाड देशों का बड़ा संयुक्त युद्धाभ्यास होने वाला है। क्वाड (QUAD) के अहम साझेदार भारतीय नौसेना, उसके रणनीतिक सहयोगी फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों और हमला करने वाली पनडुब्बियों के साथ एक संयुक्त नौसेना अभ्यास का हिस्सा होंगे। माना जा रहा है कि यह नौसेना युद्धाभ्यास अप्रैल महीने के आखिर में होंगे। 

भारत और फ्रांस के साथ संयुक्त अरब अमीरात पहली बार युद्धभ्यास में हिस्सा लेगा। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में एक त्रिपक्षीय नौसेना अभ्यास में पहली बार वरुणा बैनर के तहत संयुक्त अरब अमीरात भारत और फ्रांस के साथ अप्रैल में शामिल होने जा रहा है। बता दें कि यह युद्धाभ्यास 25 से 27 अप्रैल के बीच निर्धारित है।

हालांकि QUAD और फ्रांस नौसैना अभ्यास की तारीखों को ऑनपेपर लिखा जाना अभी बाकी है। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान (QUAD के सदस्य), फ्रांस के साथ मिसाइल-निर्देशित विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी के साथ 4 से 7 अप्रैल तक बंगाल की खाड़ी में नेविगेशन की स्वतंत्रता के लिए अपनी नौसेना शक्ति और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेंगे। 

ला पेरोज़ और वरुण बैनर दोनों आखिरी बार 2019 में हुए थे, लेकिन पिछले साल वैश्विक महामारी के कारण रद्द कर दिए गए थे। यूएई के नौसेना प्रमुख ने वरुणा त्रिपक्षीय अभ्यास में अपने देश की भागीदारी की पुष्टि की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें