अजगर ने युवक की गर्दन दबोची और लपेटकर मार डाला

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

कुशीनगर जिले के बड़वाछापर गांव में गुरुवार को मछली पकड़ने गए 21 वर्षीय किशन राजभर पर अजगर ने हमला कर दिया। अजगर ने उसकी गर्दन दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटकर पानी में गिरा दिया। जब ग्रामीणों ने शोर मचाया, तब तक किशन की हालत गंभीर हो चुकी थी और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अजगर ने युवक की गर्दन दबोची और लपेटकर मार डाला
अजगर ने युवक की गर्दन दबोची और लपेटकर मार डाला

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वाछापर गांव में गुरुवार को नहर पर मछली पकड़ने पहुंचे युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। युवक नीचे झुककर मछली पकड़ने की तैयारी में था तभी अजगर ने उसकी गर्दन दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटकर मार डाला। आसपास के लड़कों का शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक अजगर वहां से झाड़ियों में निकल गया था। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह नहर किनारे मछली मारने गए 21 वर्षीय युवक की अजगर के हमले में मौत हो गई। प्रेमपुर जवाह और महुई माइनर को जोड़ने वाले साइफन के पास किशोर नीचे झुककर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से रेंगते हुए आए विशाल अजगर ने उसकी गर्दन को दबोच लिया और शरीर को मजबूती से लपेट लिया। अचानक हुए हमले से किशोर संभल नहीं सका। अजगर उसे लपेटते हुए पास के पानी में कूद गया। मौके पर मौजूद अन्य लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे, तब तक युवक की हालत गंभीर हो चुकी थी। अजगर युवक को छोड़कर पास की झाड़ियों में चला गया。

अनिरुद्ध राजभर का पुत्र किशन राजभर

बड़वाछापर निवासी अनिरुद्ध राजभर का 21 वर्षीय पुत्र किशन राजभर गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे घर से खाना खाने के बाद गांव के पीछे स्थित नहर पर मछली निकला था। वह प्रेमपुर जवाह और महुई माइनर को जोड़ने वाले साइफन के समीप पहुंचा। किनारे खड़ा होकर नहर में मछली पकड़ने के लिए झुका ही था कि तभी बांध की ओर से एक विशाल अजगर रेंगते हुए पीछे से आया और किशन की गर्दन को जकड़ लिया। इसके बाद अजगर ने उसके शरीर को भी जोर से लपेट लिया और उसे लेकर साइफन के समीप पानी में गिर गया।

ग्रामीणों का प्रयास

मौके पर मौजूद कुछ अन्य गांव के लड़कों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने के पहले ही अजगर किशन को छोड़कर रेंगते हुए झाड़ियों में निकल गया। परिजन और ग्रामीणों ने किशन को आनन-फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रविंद्रनगर धूस ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रामकोला एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। घटना की जानकारी लेने के बाद वन विभाग को सूचना दी गयी है।

ग्रामीणों की तलाश

लाठी-डंडे लेकर विशाल अजगर को खोजते रहे ग्रामीण

युवक की मौत की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों का एक समूह लाठी-डंडे लेकर आसपास की झाड़ियों में अजगर को खोजता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। लोगों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा होती रही कि इतना विशाल अजगर अचानक कहां जाकर छिप गया। काफी देर तक तलाश के बाद भी ग्रामीणों को सफलता नहीं मिली।

परिवार में मातम

किशन का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता और अन्य परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। पूरे गांव में मातम पसरा है। किशन चार भाइयों में दूसरे नम्बर का था। घर पर रह कर पिता के साथ काम करता था। बड़ा भाई शिवम रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर है। दो छोटे भाई व दो बहन गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किशन राजभर की उम्र क्या थी?−
किशन राजभर 21 वर्ष के थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअजगर ने युवक की गर्दन दबोची और लपेटकर मार डाला