मेरठ : जनसुनवाई में आईं समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता, निदेशक संजय जैन और एनके मिश्रा ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। मीटर, बिल और नए कनेक्शन से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जन-सुनवाई में कम उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता से लंबित शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए गए।

मेरठ : जनसुनवाई में आईं समस्याएं, एमडी ने कराया समाधान

संभव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ऊर्जा भवन में जन-सुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता एवं निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्रा समेत पीवीवीएनएल अधिकारियों पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों से आए उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। जन-सुनवाई में मीटर, बिल एवं नए कनेक्शन आदि से संबंधित शिकायतें दर्ज की गई। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण से कराया गया। उपभोक्ताओं ने मीटर, विद्युत पोल, बिल संशोधन, नया कनेक्शन संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। एमडी रवीश गुप्ता ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। हालांकि जनसुनवाई में आज समस्याएं लेकर कम संख्या में उपभोक्ता पहुंचे।

एमडी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-सुनवाई में आए सभी प्रकरणों के निस्तरण की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए। निर्देश दिये कि शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयद्ध एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए। जन-सुनवाई में निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय गुरजीत सिंह, मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता अभिषेक सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, डीवी सिंह, सौरभ मंगला, महेश कुमार, रोहित कन्नौजिया रहे।

Salim Ahmad

लेखक के बारे में

Salim Ahmad

शॉर्ट बायो: सलीम अहमद पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में उद्योग, व्यापार और कारोबार बीट कवर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
सलीम अहमद मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान, मेरठ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उद्योग, व्यापार और कारोबार पर केंद्रित खबरें करते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

कॅरियर का सफर
सलीम अहमद ने कॅरियर की शुरुआत 1996 में राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद 2000 से 2006 तक अमर उजाला के साथ जुड़े रहे। 2006 में हिन्दुस्तान से जुड़कर काम शुरू किया और वर्तमान में उद्योग, व्यापार और कारोबार क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। सलीम कारोबार, उद्योग, व्यापार बीट पर कमांड होने के साथ बिजली, वन विभाग और अन्य जुड़े विषयों पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

विजन
उद्योग, व्यापार, कारोबार, फिल्म-इंटरटेनमेंट विषयों पर सलीम की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। सलीम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इसको केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
उद्योग और कारोबार पर मजबूत पकड़ है। निर्यात और खेल उद्योग की खबरों में उन्हें महारत हासिल है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।