पीवीयूएनएल प्रायोजित ट्रांसफॉर्मर रिपेयर सह मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जमशेदपुर में चार माह के ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। मुख्य अतिथि सीईओ अशोक कुमार सहगल ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड सरकार के विजन को साकार करते हुए कुशल मानव संसाधन विकसित करना था।

पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड पीवीयूएनएल प्रायोजित चार माह के आवासीय ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह जमशेदपुर स्थित जेएनटीवीटीआई में आयोजित किया गया। जिसका भव्य समापन समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में मुख्य अतिथि एके सहगल ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि पीवीयूएनएल के आस पास के गांव से चयनित 20 वॉलंटियर्स को सेलेक्ट कर के भेजा गया था। जिन्हें पीवीयूएनएल की ओर से हर महीने 9000 रूपये स्टाइपेंड दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीवीयूएनएल की सामुदायिक विकास (कम्युनिटी डेवलपमेंट सीडी) पहल के अंतर्गत संचालित किया गया। जिसका उद्देश्य झारखंड सरकार के उस विजन को साकार करना है। जिसके तहत विद्युत वितरण एवं आपूर्ति के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कौशल अंतराल को कम किया जा सके।पीवीयूएनएल भविष्य में भी राज्य के समग्र विकास एवं युवाओं के कौशल संवर्धन हेतु ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय सहयोग जारी रखेगा।अपने संबोधन में सीईओ अशोक कुमार सहगल ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वे अपने अर्जित ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का उपयोग समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ करें तथा आत्मनिर्भर एवं सफल भविष्य का निर्माण करें।


