आरक्षण समीक्षा अभियान के बैनर तले 31 को थाना चौक पर धरना प्रदर्शन
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को पूर्णिया के वीर कुंवर सिंह स्मारक में सवर्ण समाज की बैठक की गई । बैठक में आरक्षण में संशोधन के लिए सर्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को पूर्णिया के वीर कुंवर सिंह स्मारक में सवर्ण समाज की बैठक की गई । बैठक में आरक्षण में संशोधन के लिए सर्वसम्मति से एक आरक्षण समीक्षा अभियान की बैनर के तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन का समर्थन देने का निर्णय लिया गया। आरक्षण के खिलाफ जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में पूर्णिया के सवर्ण समाज ने भी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। समाज के लोगों का कहना है कि मूल रूप से आरक्षण के संविधान के समानता के अधिकार का हनन करता है और इसे एक निश्चित अवधि के लिए दिया गया था जिससे वंचित वर्ग का उत्थान हो सके और व अवधि कब की पूरी हो चुकी है।
इस आरक्षण के वजह से सवर्ण समाज के कई मेधावी छात्र इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाते हैं जिसके के व हकदार हैं इसको लेकर सवर्ण समाज में आक्रोश का भाव व्याप्त है। 31 अगस्त रविवार को आरक्षण समीक्षा अभियान के बैनर तले स्थानीय थाना चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


