पूर्णिया में होगा राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता, तैयारी में जुटी संघ
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला खो-खो संघ की एक बैठक ए के बोस की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर एके बोस ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय जून

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला खो-खो संघ की एक बैठक ए के बोस की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर एके बोस ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय जूनियर खो -खो प्रतियोगिता की मेजबानी पूर्णिया को प्रदान की गई है। इसका आयोजन नवंबर माह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य कमिटी से निर्देश मिलने पर आयोजन की तिथि तय की जाएगी। सचिव नीरज कुमार सिंहा ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 14 जिलों की बालक-बालिका टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता जो जनवरी, 2027 में तय है के लिए बिहार टीम का भी चयन भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से किया जाएगा।
उपाध्यक्ष एम एच रहमान ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन को और भी मजबूत करने के लिए नए सदस्यों को जोड़ा जाय। उपाध्यक्ष गौतम वर्मा ने सुझाव दिया कि एसोसिएशन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सदस्यों से सहयोग लिया जाय और सर्व सम्मति से तय हुआ कि प्रत्येक सदस्य 1 हजार रुपए प्रति वर्ष सहयोग राशि एसोसिएशन के बैंक खाते में जमा करेंगे। इस अवसर पर काली शंकर प्रसाद,अशोक कुमार तिवारी,सुशील कुमार, रामदेव दास और मनोज कुमार मधुकर भी मौजूद थे। सभा के अंत में खो खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी जो पूर्णिया के रहनेवाले थे के असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि प्रदान की गई।

