व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करेगी क्विक एक्शन टीम
-आईजी एवं एसएसपी ने टीम को किया विदा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। खासकर व्यावसायिक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। खासकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की कमान गठित क्विक एक्शन टीम के जिम्मे होगी। मंगलवार को पुलिस लाइन से टीम को आईजी विवेकानंद एवं एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 टीम का गठन किया गया है, जिसमें कुल 80 पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। ये टीम शहर के संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखेगी। साथ ही वायरलेस पर सूचना मिलते ही ओर कहीं भी यह क्विक एक्शन लेगी। आईजी ने कहा कि हाल में मधुबनी थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर मोबाइल लूट एवं महिला को धक्का देकर सोने की चेन छिनतई की घटना घटी थी। धक्का के कारण महिला जख्मी हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। भले ही यह घटना साधारण लग रही थी, परन्तु पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया। हालांकि दोनों ही मामलों पुलिस ने उद्भेदन के साथ गिरफ्तारियां की, मगर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए तरीके से सोचने की आवश्कता थी。
हर तरह की कार्रवाई के लिए होग सक्षम:
-एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि टीम में शारीरिक दक्ष पुलिस कर्मियों को रखा गया है। साथ इन्हें पिस्टल भी दी गई है। फायरिंग के लिए इन्हें विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। यह टीम हर तरह की कार्रवाई के लिए सक्षम रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर अपराधियों का टीम एनकाउंटर भी कर सकती है। यह टीम खासकर व्यावसायिक समयावधि में शहर में गतिशील रहेगी। संबंधित थानाध्यक्ष टीम में अपने स्तर से पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को खास तरह की वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। टीम का अनुश्रवण सदर वन एसडीपीओ करेंगे, जबकि टीम में मैन पावर को लेकरलाइन डीएसपी निर्णय लेंगे।
शहर में विधि- व्यवस्था के अन्य उपाय:
-व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा शहर के अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर में रातों में बीट गश्ती की व्यवस्था की गई है। कटिहार मोड़ टीओपी को गुलाबबाग टीओपी मर्जर किर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में सघन गश्ती के लिए गुलाबबाग टीओपी को दो चार चक्का वाहन तथा बाइक गश्ट टीम दी गई है। इसके अलावा शहर के अन्य टीओपी की जगह स्टैटिक दल का गठन किया गया है। अपराधियों के शहर में प्रवेश एवं अपराध कर भागने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शहर में एन्ट्री एवं एग्जिट प्वाइंट को चिन्हित किया है। जहां ईआरएसएस की टीम की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस में 60 अतिरिक्त फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिससे ट्रैफिक चेक पोस्ट पर बेहतर व्यवस्था की जा सके। हर थाना को अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया हे, जिनसे बीट गश्ती के साथ रात्रि गश्ती का काम लिया जाएगा।


