चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक
पूर्णिया में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 से संबंधित बैठक आयोजित हुई। सभी अधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से, चयनित राइस मिल और पैक्स को सीएमआर आपूर्ति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं चयनित राइस मिलर के साथ समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। सभी चयनित पैक्स-व्यापार मंडल को तेजी से सीएमआर आपूर्ति कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी चयनित राइस मिल क़ो निर्देशित किया गया कि अपनी क्षमता के अनुसार सीएमआर आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। ससमय 100 प्रतिशत सीएमआर गिरना सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूर्णिया जिला अंतर्गत अमौर प्रखंड, डगरुआ प्रखंड, धमदहा प्रखंड मे सीएमआर आपूर्ति प्रतिशत कम हैं।
सम्बंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सम्बंद्ध राइस मिल को अविलम्ब अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


