मंदिर-मठों और लाभुक परिवारों के घरों पर जलेंगे ‘आशीर्वाद का एक दीप’

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-फोटो : 27 : सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए सदर विधायक। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा के पांचों मंडलों के

मंदिर-मठों और लाभुक परिवारों के घरों पर जलेंगे ‘आशीर्वाद का एक दीप’

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में अभियान के संयोजक, सह-संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों के साथ एक माह तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वर्ष 2001 से 2026 तक की उनकी जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर तथा मंदिर-मठों और लाभुक परिवारों के घरों पर ‘आशीर्वाद का एक दीप’ जलाने की विशेष योजना बनाई गई है।

गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित शिव मंदिर, भट्ठा खीरू चौक स्थित बजरंगबली मंदिर, मधुबनी महावीर मंदिर,हरदा बाजार बजरंगबली मंदिर रानीपतरा चौक बजरंगबली मंदिर तथा महेंद्रपुर काली मंदिर में भी विशेष रूप से दीप प्रज्वलित कर दीपों उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज गोस्वामी, गोपाल सिंह, पानो देवी एवं मनोज सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। विधायक ने मंडल अध्यक्षों को दीप वितरित करते हुए बूथ स्तर तक समय पर दीप पहुंचाने और अभियान को पूर्णिया विधानसभा के सभी मंडलों में सक्रियता एवं समयबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंदिर-मठों और लाभुक परिवारों के घरों पर जलेंगे ‘आशीर्वाद का एक दीप’