विशेष परीक्षा : परीक्षार्थियों का आज एडमिट कार्ड जारी करेगा पूर्णिया विश्वविद्यालय

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-17 से 31 जुलाई तक आयोजित की जायेगी स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व त

विशेष परीक्षा : परीक्षार्थियों का आज एडमिट कार्ड जारी करेगा पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी चारों जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड के कुल 3500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगें। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा विशेष परीक्षा को लेकर ऑनर्स और कंपोजिशन पेपर की परीक्षा के लिए तिथि घोषित कर दी गई है। साथ ही विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड मंगलवार को विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया जायेगा। वर्तमान में विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी करने के मद्देनजर विश्वविद्यालय में तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का मंगलवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में युद्ध स्तर पर कवायद जारी है。

चारों जिले में बनाये गये हैं एक-एक परीक्षा केन्द्र :

---

परीक्षा कार्यक्रम

-स्नातक द्वितीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 व तृतीय खंड विशेष परीक्षा 2026 सत्र 2021-24 एवं 2022-25 का परीक्षा कार्यक्रम पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह ने पूर्व में घोषित कर दिया है। इसके तहत पूर्णिया विश्वविद्यालय के क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। कटिहार जिला में केबी झा महाविद्यालय कटिहार, अररिया जिला में फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज, किशनगंज जिला में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज और पूर्णिया जिला में एमएल आर्य महाविद्यालय कसबा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विशेष परीक्षा में 3500 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगें। स्पेशल परीक्षा 17 से 31 जुलाई तक आयोजित की जायेगी । विश्वविद्यालय के द्वारा ऑनर्स और कंपोजिशन पेपर्स की तिथि निर्धारित की गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा ऑनर्स पेपर और कंपोजिशन पेपर की परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। ‌वहीं सब्सिडियरी और जनरल पेपर्स की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जायेगी।

सामान्य प्रश्न

पूर्णिया विश्वविद्यालय की विशेष परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।