आज से 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी यूजी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा
-विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के लगभग 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में लेंगे भाग पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में नामांकित बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सत्र 2024-28 की इंड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो जायेगी। परीक्षा 8 से 16 सितंबर तक 19 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाकेन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से एक बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी।
परीक्षा की तैयारियाँ
पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सत्र 2024-28 की इंड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित करने को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के लगभग 32 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगें। सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक को ओमएमआर शीट भरवाने को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से गाइडलाइंस भेजवाया गया है। कुलपति ने केन्द्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट पर पार्ट ए कॉलम सही तरीके से भरवाएं।
ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया
-हस्ताक्षर करने से पूर्व वीक्षक करेंगें ओएमआर शीट भरने में त्रुटि की जांच
-पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सीबीसीएस बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सत्र 2024-28 की इंड सेमेस्टर की परीक्षा 8 से 16 सितंबर तक 19 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाकेन्द्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा कुल 19 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। परीक्षाकेन्द्रों में पूर्णिया कॉलेज,पूर्णिया महिला कॉलेज, जीएलएम कॉलेज बनमनखी, एमएलए कॉलेज कसबा, गर्वेमेंट डिग्री कॉलेज धमदाहा, पीएस डिग्री कॉलेज हरदा, आरकेके डिग्री कॉलेज, आरएल कॉलेज माधवनगर, गर्वेमेंट डिग्री कॉलेज बायसी,डीएस कॉलेज कटिहार, केबी झा कॉलेज कटिहार, एमजेएमएम कॉलेज कटिहार, सीमांचल बीएड कॉलेज कटिहार, अररिया कॉलेज, फारबिसगंज कॉलेज, वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज, केडी कॉलेज रानीगंज, जेडीएसएस महिला कॉलेज फारबिसगंज और मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज शामिल है।
एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस
पूर्णिया विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सत्र 2024-28 की इंड सेमेस्टर की परीक्षा 4 सितंबर तक परीक्षा फॉम भरवाया गया। इसके बाद सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया गया। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 से 16 सितंबर तक सभी 19 परीक्षाकेन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में तैयारियां पूरी हो चुकी है। परीक्षा को लेकर विश्ववविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा गाइडलाईन जारी किया गया है। जारी गाईडलाइन में सभी परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट सावधानीपूर्वक भरने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही ओएमआर शीट भरने में परेशानी होने पर परीक्षा कक्ष में मौजूद वीक्षक से सहयोग लेने का निर्देश परीक्षार्थियों को दिया गया। वहीं केन्द्राधीक्षक व वीक्षकों को ओएमआर शीट पर त्रुटि की जांच के बाद ही हस्ताक्षर करें। उप परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ओएमआर शीट सही तरीके से नहीं भरने से रिजल्ट पेंडिंग हो जाता है। ऐसी स्थिति में परीक्षार्थियों को सावधानी के साथ ओएमआर शीट भरना चाहिए।


