यूएमआईएस पर स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग का एडमिट कार्ड जारी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-नियमित छात्रों का विश्वविद्यालय आज जारी करेगा एडमिट कार्ड पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा स्नातक

यूएमआईएस पर स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग का एडमिट कार्ड जारी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग के छात्र-छात्राओं का यूएमआईएस पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जबकि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय के द्वारा समर्थ पोर्टल पर एडमिट कार्ड बुधवार को जारी कर दिया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। परीक्षा एक से नौ अक्टूबर तक कुल 25 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के करीब 35 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेगें। शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा के आयोजन की तैयारी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की पूरी हो चुकी है。

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

-तिथि विस्तारित नहीं होने से परीक्षा फॉर्म भरने से हुए वंचित :

-पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म यूएमआईएस के द्वारा 28 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भरवाया गया। जबकि स्नातक सेकेंड सेमेस्टर नियमित छात्र-छात्राओं का 23 से 26 सितंबर तक भरवाया गया। मगर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि तक काफी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। ऐसे छात्र-छात्राओं के द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित करने की मांग की गई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि सेशन विलंब होने की संभावना के मद्देनजर बढ़ाने से इंकार कर दिया। नतीजन परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गये। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय ने स्नातक सेकेंड सेमेस्टर बैकलॉग के 4444 परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड यूएमआईएस पर जारी कर दिया है। जबकि समर्थ पोर्टल पर 30896 नियमित छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉम जारी करने की कवायद में जुटा हुआ है। समर्थ पोर्टल में तकनीकी समस्या के चलते मंगलवार को देर शाम तक नियमित छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका। बुधवार को स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा जारी कर दिया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में युद्ध स्तर पर कवायद चल रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी व बीकॉम सीबीसीएस द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-29, जून 2026 की परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है जबकि परीक्षा केंद्रों का नाम पूर्व में ही जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 1 से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जायेगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जहीरुल आलम ने बताया कि समर्थ पोटर्ल में तकनीकी खराबी के चलते स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। जबकि बैकलॉग के छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। नियमित छात्र-छात्राओं का बुधवार तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा। स्नातक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जायेगी। 1 अक्टूबर को प्रथम पाली में एमजेसी विषय में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, जियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, होम साइंस, फिलॉसफी, म्यूजिक व हिस्ट्री विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी। जबकि दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, एआईएच, एलएसडब्लू, एंथ्रोपोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स, उर्दू, हिंदी, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, अरेबिक, पर्शियन, संस्कृत, मैथिली, बंगाली और गांधीवादी विचार की परीक्षा आयोजित की जायेगी। वहीं पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर 3 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा अब 9 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। वहीं 4 अक्टूबर को प्रथम पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, जियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, होम साइंस, फिलॉसफी, म्यूजिक व हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी। सेकेंड पाली में पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ऑर्ट्स, एआईएच, एलएसडब्लू, एंथ्रोपोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स, उर्दू, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, अरेबिक, पर्शियन, संस्कृत, मैथिली, बंगाली व गांधीवादी विचार की परीक्षा होगी। 5 अक्टूबर को प्रथम पाली में संवैधानिक मूल्य और मौलिक कर्तव्य साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के चुनिंदा मुख्य विषयों में एमजेसी के छात्रों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में संवैधानिक मूल्य और मौलिक कर्तव्य पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, उर्दू, हिंदी व साइकोलॉजी आदि मुख्य विषयों के छात्रों के लिए परीक्षा होगी। जबकि 6 अक्टूबर को पर्यावरण विज्ञान साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के चुनिंदा मुख्य विषयों में एमजेसी के छात्रों के लिए परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में पर्यावरण विज्ञान पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, उर्दू, हिंदी व साइकोलॉजी आदि मुख्य विषयों के छात्रों के लिए परीक्षा होगी। 7 अक्टूबर को व्यक्तित्व विकास और संचार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के चुनिंदा मुख्य विषयों के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी। दूसरी पाली में व्यक्तित्व विकास और संचार पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, उर्दू, हिंदी व साइकोलॉजी आदि मुख्य विषयों के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी। 8 अक्टूबर को क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड की परीक्षा सभी बचे हुए छात्रों के लिए आयोजित की जायेगी। एईसी, भीएसी और एसईसी पेपर की परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी और इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। 9 अक्टूबर को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के तहत प्रथम पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, मैथमेटिक्स, कॉमर्स, जियोलॉजी, स्टैटिस्टिक्स, होम साइंस, फिलॉसफी, म्यूजिक व हिस्ट्री की परीक्षा होगी। सेकेंड पाली पॉलिटिकल साइंस, एआईएच, एलएसडब्लू, एंथ्रोपोलॉजी, रूरल इकोनॉमिक्स, उर्दू, हिंदी, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी, अरेबिक, पर्शियन, संस्कृत, मैथिली, बंगाली व गांधीवादी विचार की परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर जिलावार परीक्षाकेन्द्र बनाया गया है। पूर्णिया जिला में पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया महिला महाविद्यालय, एमएल आर्य कॉलेज, कसबा, बीएनसी कॉलेज धमदाहा, एजे महिला कॉलेज बनमनखी, एसडी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धमदाहा ,एसएनएसवाई डिग्री कॉलेज रामबाग ,पीएसडी कॉलेज हरदा, आरकेके कॉलेज, पूर्णिया, एसडी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बायसी और आरएल कॉलेज माधवनगर परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। कटिहार जिला में डीएस कॉलेज कटिहार , केबी झा कॉलेज कटिहार, एमजेएम महिला कॉलेज कटिहार, एसआरसीडी कॉलेज कटिहार ,सीमांचल माइनॉरिटी बीएड कॉलेज कटिहार और कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज को परीक्षाकेन्द्र बनाया गया है। अररिया जिला में अररिया कॉलेज, फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज, एएमडी कॉलेज अररिया , वाईएनपी डिग्री कॉलेज रानीगंज, केडी कॉलेज रानीगंज और जेडीएसएसएम कॉलेज, फारबिसगंज अररिया परीक्षाकेन्द्र बनाये गये है। किशनगंज जिला में मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज और नेहरू कॉलेज बहादुरगंज को परीक्षाकेन्द्र बनाया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बैकलॉग के छात्रों का एडमिट कार्ड कब जारी किया?−
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बैकलॉग के छात्रों का एडमिट कार्ड यूएमआईएस पर जारी कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयूएमआईएस पर स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के बैकलॉग का एडमिट कार्ड जारी