पूर्णिया : 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा
पूर्णिया विश्वविद्यालय 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय और तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें 3500 छात्र शामिल होंगे। एडमिट कार्ड 13 जुलाई को जारी किया जाएगा। ऑनर्स और कंपोजिशन पेपर की परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई, जबकि सब्सिडियरी और जनरल पेपर्स की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई तक होंगी।

पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया। 17 से 31 जुलाई तक स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड की विशेष परीक्षा आयोजित की जायेगी। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी चारों जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा में स्नातक द्वितीय व तृतीय खंड के कुल 3500 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 13 जुलाई को विशेष परीक्षा के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के द्वारा जारी कर दिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के द्वारा ऑनर्स पेपर और कंपोजिशन पेपर की परीक्षाएं 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वहीं सब्सिडियरी और जनरल पेपर्स की परीक्षाएं 23 से 31 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जायेगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


