पूर्णिया: आठ सितम्बर से स्नातक चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर की इंड सेमेस्टर परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित की है। परीक्षा 8 से 16 सितंबर तक दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से 1 बजे और दूसरी पाली 2 से 5 बजे तक होगी, जिसमें 19 परीक्षाकेंद्र शामिल होंगे।

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी और बीकॉम सेमेस्टर फोर्थ सेशन 2024-28 की इंड सेमेस्टर की परीक्षा 8 से 16 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10 बजे से एक बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी। विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 19 परीक्षाकेन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।
ये भी पढ़ें:पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा आठ से


