पूर्णिया: 19 से स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी बीए, बीएससी और बीकॉम के छठे सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 19 से 24 सितंबर, 2023 तक दो पालियों में आयोजित होगी। छात्र 14 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। कुल 23259 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने यूजी बीए, बीएससी एवं बीकॉम सीबीसीएस छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 19 से 24 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी छठे सेमेस्टर जून 2026 सत्र 2023-2027 के लिए 14 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ अपना आवेदन ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
परीक्षा में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 36 संबद्ध और अंगीभूत डिग्री महाविद्यालयों के 23259 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।


