आज और कल होगा स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-11 जुलाई के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नहीं लिया जायेगा नामांकन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 से 11 जुलाई तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अ

आज और कल होगा स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 10 से 11 जुलाई तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन लिया जायेगा। इसके निमित्त एडमिशन के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को लेकर विश्वविद्यालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिया है। 11 जुलाई के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक में नामांकन नहीं लिया जायेगा। यूजी एडमिशन 2026-30 की तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए सूचना कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। साथ ही तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यार्थियों का स्नातक में नामांकन के लिए अंतिम तिथि भी घोषित कर दी गई है。

सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट के साथ अभ्यर्थी करें रिपोर्ट

-कॉलेजों में सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स के साथ अभ्यर्थी करें रिपोर्ट :

--

पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन

-प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 22 जून तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों में कुल 31595 अभ्यार्थियों में 25687 अभ्यार्थी का एडमिशन स्नातक में हुआ है। जबकि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल 3970 अभ्यार्थियों में करीब 1700 अभ्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है। अब शेष बचे सीटों पर एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट की घोषणा विश्वविद्यालय के द्वारा की गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालज के अधीनस्थ अंगीभूत और गैर अंगीभूत कॉलेजों में आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स फैकल्टी में सेशन 2026-30 पहला सेमेस्टर के लिए चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत चार साल के अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन की तिथि 10 और 11 जुलाई निर्धारित की गई है। कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा तीसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए सभी कैंडिडेट्स को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अलॉट किए गए कॉलेजों में सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करें और 11 जुलाई तक अपना एडमिशन पूरा करें। किसी भी हालत में एडमिशन की डेडलाइन 11 जुलाई के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। किसी भी हालत में लोकभवन पटना द्वारा तय की गई फीस से ज़्यादा फीस नहीं ली जानी चाहिए। एडमिशन के समय एससी व एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स और सभी कैटेगरी की छात्राओं से कोई फीस नहीं ली जाएगी। लोक भवन पटना के निर्देशानुसार पहले सेमेस्टर के लिए एडमिशन फीस ₹2,255 प्रति स्टूडेंट है। इसके अलावा, प्रैक्टिकल विषयों साइंस, जियोग्राफी, साइकोलॉजी, होम साइंस व म्यूज़िक में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स को लैब फीस के तौर पर ₹2,600 की अतिरिक्त फीस देनी होगी। ओरिजिनल एकेडमिक सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) के फिजिकल वेरिफिकेशन और ओरिजिनल एसएलसी या टीसी जमा किए बिना एडमिशन नहीं दिया जाएगा। एडमिशन के समय आवेदक का खुद मौजूद रहना ज़रूरी है। एडमिशन प्रोसेस के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी किया जाएगा। इसलिए, कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे एडमिशन के समय अपना ओरिजिनल माइग्रेशन सर्टिफिकेट साथ लाएं और एडमिशन के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी पूरा करें।

आवेदन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न

पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक एडमिशन की अंतिम तिथि क्या है?
पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक एडमिशन की अंतिम तिथि 11 जुलाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआज और कल होगा स्नातक के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन