आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

खटीमा में पंजाबी सिख समाज का अपमान किए जाने के मामले का विरोध बढ़ा। रविवार को महासभा के सदस्यों ने आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। सदस्यों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसी टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द्र को प्रभावित कर सकती हैं।

आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा
आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा

खटीमा, संवाददाता। पंजाबी सिख समाज को कथित तौर पर पाकिस्तानी रिफ्यूजी कहकर अपमानित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर आपत्तिजनक टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। देहरादून निवासी एक महिला ने सोशल मीडिया पर पंजाबी सिख समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करने के साथ ही सामाजिक सौहार्द्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के विकास और सामाजिक उत्थान में पंजाबी सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज के लोगों को इस तरह संबोधित किया जाना किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री हरीश बत्रा, अनिल बत्रा, करनैल सिंह खिंडा, हरभजन सिंह खिंडा, सुमित गुंबर, विजय अरोड़ा, मनोज बाधवा, मंगतराम अरोड़ा, सुनील बत्रा, दलबीर सिंह सोहल, ललित मोहन मारवाह, सोनिया सुनेजा, आरती डाबर, दीप्ति ग्रोवर, चर्चा बत्रा और सीमा बत्रा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की पंजाबी महासभा