लखनऊ अग्निकांड में छात्र-छात्राओं के निधन पर जताया शोक
पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं ने लखनऊ में हुए अग्निकांड में छात्र-छात्राओं के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोकसभा में मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई। समाजसेवी अशोक खुराना ने आग से हुई त्रासदी से सीख लेने का आह्वान किया।

पंजाबी समाज सेवा समिति रजिस्टर्ड बदायूं ने लखनऊ में हुए अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया। कोचिंग में हुए अग्निकांड में छात्र-छात्राओं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही मौन धारण कर शोक जताया गया। दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। सोमवार को लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन पर सभी ने एक मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्माओं को परमपिता अपने चरणों में निवास दें और उनके परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोकसभा में वरिष्ठ समाजसेवी और साहित्यकार अशोक खुराना ने अपने विचार रखे और कहा कि कोचिंग सेंटर में आग से कितने बुझे चिराग, इस घटना से सीख लें हम सब जाएं जाग...।शोक सभा में पंजाबी समाज सेवा समिति के बिनी नारंग, गुरदीप सिंह, जगजीत वोहरा, अशोक नारंग, हरीश बजाज, नानक, रूपेंद्र सिंह, अनिल जटवानी, उमेश अरोरा, ओम कोचर, नवनीत सिंह दुआ, विकास आहूजा, देवेंद्र धींगड़ा, परविंदर सिंह के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी अशोक खुराना, जगदीश नारंग, जॉनी नारंग आदि मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


