पीएनबी घोटाले में पीड़ित उपभोक्ताओं को धनवापसी का इंतजार

हिन्दुस्तान, शामली
share

जलालाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में करोड़ों के घोटाले में उपभोक्ता अपनी जमा राशि लौटाने का इंतजार कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन ने 10 अक्टूबर से कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान का भरोसा दिया, लेकिन भुगतान की प्रक्रिया और पात्रता स्पष्ट नहीं है। उपभोक्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और जल्दी समाधान की मांग कर रहे हैं।

पीएनबी घोटाले में पीड़ित उपभोक्ताओं को धनवापसी का इंतजार

जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में करोड़ों के घोटाले में फंसी रकम का सैकड़ों उपभोक्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अपने खून से कमाई जिस रकम को बैंक में जमा किया अब उसी के लिए चक्कर काट रहे है। बैंक प्रबंधन की ओर से 10 अक्टूबर से कुछ उपभोक्ताओं को धनराशि वापस किए जाने का भरोसा दिया गया है इसी को लेकर वह आश्वास्त है, लेकिन उपभोक्ताओं से कोई संपर्क नहीं किया जा रहा है। लगभग 300 उपभोक्ताओं ने अपनी रकम वापस दिलाने की मांग उठाई। पीएनबी बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये के गबन के मामले में बैंक शिक्षा मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा अभी तक बैंक के किसी अफसर की इस घोटाले में जवाबदेही तय नहीं की गयी है। जबकि उपभोक्ता अपनी राशि वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन भी धरना प्रदर्शन कर पीड़िता की मांग उठा चुके है। पुलिस की जांच में बैंक से संबंधित दस्तावेज, खातों और लेन-देन की जानकारी को भी जांच के दायरे में लिया गया है। जांच अधिकारी गुरूदेव सिंह का कहना है कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत मिली है, उनके दस्तावेज और लेन-देन से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया मे बडी संख्या मे आरोपी से छोटे से छोटे व बडे लेनदेन के 100 से अधिेक खाते फ्रीज किये गये है उनमे से कई खाते अन्य बैंक के उन उपभोक्ताओ के भी शामिल है जिनके सैलरी खाते फ्रीज हो गये है ,उन्हे वित्तीय लेनदेन मे परेशानी उठानी पड रही है।

बैंक प्रबंधन ने 10 अक्टूबर से कुछ उपभोक्ताओं को भुगतान का दिया भरोसा

बैंक प्रबंधन की ओर से एलडीएम अनिल कुमार ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिया गया है कि 10 अक्टूबर से कुछ पात्र उपभोक्ताओं को उनकी धनराशि वापस किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पहले चरण में कितने उपभोक्ताओं को भुगतान किया जाएगा और भुगतान के लिए पात्रता का अंतिम आधार क्या होगा।

किस आधार पर होगी पैसा वापसी?

पीड़ित उपभोक्ताओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि पासबुक में दर्ज एंट्री, जमा पर्ची, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों में से किन साक्ष्यों को धनराशि वापसी के लिए आधार माना जाएगा। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास रकम जमा कराने से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं और बैंक को ऐसे मामलों का जल्द निस्तारण करना चाहिए। इसके अलावा यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है कि यदि सभी शिकायतों का सत्यापन एक साथ नहीं हो पाता है तो पहले किसे भुगतान मिलेगा और बाकी उपभोक्ताओं को कितने समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बैंक प्रबंधन ने कब भुगतान का भरोसा दिया?−
बैंक प्रबंधन ने 10 अक्टूबर से कुछ उपभोक्ताओं को धनराशि वापस किए जाने का भरोसा दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएनबी घोटाले में पीड़ित उपभोक्ताओं को धनवापसी का इंतजार