वित्त मंत्री चीमा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--दलित शख्स की आत्महत्या का है मामला --कांग्रेस ने चीमा को पद से हटाने की

वित्त मंत्री चीमा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़, एजेंसी। एक दलित शख्स की आत्महत्या मामले में प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट सहित अन्य नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान इन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने चीमा के सरकारी आवास की ओर मार्च करने और बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

गुलजार सिंह का मामला

संगरूर जिले के दिरबा के रहने वाले गुलजार सिंह की सात सितंबर को कथित तौर पर जहर खाने से मौत हो गई थी। उनके परिवार का आरोप है कि एक दिन पहले दिरबा में एक कार्यक्रम के दौरान चीमा से उनके इलाके में ड्रग्स की सप्लाई के बारे में सवाल पूछने पर उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक बातें कहीं गईं।

सचिन पायलट का आरोप

प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि गुलजार सिंह ने ड्रग्स की समस्या का मुद्दा उठाया था, लेकिन उन पर इतना दबाव डाला गया कि उन्हें अपनी जान देनी पड़ी। पायलट ने कहा कि हमारी चीमा से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। लेकिन, आप पद पर बैठे हैं, आप वित्त मंत्री हैं। एक आदमी वीडियो बनाकर कह रहा है कि मैं इस व्यक्ति की वजह से अपनी जान दे रहा हूं। क्या कानून यह नहीं कहता कि जांच होनी चाहिए। पायलट ने आरोप लगाया कि आज, चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) घर-घर पहुंचाया जा रहा है। आप बस एक फोन कॉल करते हैं और यह हर घर तक पहुंच जाता है। उधर, इस प्रदर्शन ने गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को एकजुट कर दिया। राज्य इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों ही इस मार्च में शामिल हुए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गुलजार सिंह की आत्महत्या कब हुई थी?−
गुलजार सिंह की आत्महत्या सात सितंबर को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवित्त मंत्री चीमा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन