पंजाब के हालात देखते हुए प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति शासन की मांग

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर हमलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करने की मांग की। सिंह ने नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या और तरनतारन में हुई ऐसी ही घटना का जिक्र करते हुए युवाओं के भविष्य के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत बताई।

पंजाब के हालात देखते हुए प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति शासन की मांग

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश करें। उन्होंने पंजाब में नशे की खिलाफत करवाने वालों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई है। परविंद सिंह ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा नशे के विरुद्ध संघर्ष कर रहे थे। ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले तरनतारन साहिब जिले में भी इसी प्रकार की हत्या की घटना हुई थी। परविंदर ने पंजाब में कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं के भविष्य के लिए कठोर कदम उठाना जरूरी हो गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपंजाब के हालात देखते हुए प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति शासन की मांग