पंजाब : अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस मिलेगा
पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मियों की 27 अगस्त को हुई राज्यव्यापी हड़ताल के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। बिना अनुमति अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। तीन लाख से अधिक कर्मियों ने लंबित मंहगाई भत्ता और अन्य मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लिया था, जिससे जन सेवाएं प्रभावित हुईं।

सरकारी कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब सरकार ने 27 अगस्त को सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल पर सख्त रुख अपनाते हुए बिना अनुमति अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भेजने का आदेश दिया है।कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिव और विभाग प्रमुखों को भेजे पत्र में कहा, जो कर्मचारी अनधिकृत रूप अनुपस्थित रहे उन्हें नोटिस जारी किए जाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्मिक विभाग ने सभी सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा था कि वे अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार कर सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपें, ताकि सेवा नियमों के प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
बता दें, राज्य सरकार के तीन लाख से अधिक कर्मियों ने लंबित मंहगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को सामूहिक रूप से आकस्मिक अवकाश लिया और राज्यव्यापी हड़ताल की, जिससे जन सेवाएं प्रभावित हुई थीं।


