आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब सरकार के लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंप दी है। अदालत ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा मामले की जांच संतोषजनक नहीं थी और सीबीआई को दो महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है।

आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार से जुड़े लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। अदालत ने सीबीआई को दो महीने के भीतर जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की पीठ ने पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए जाएं। यह आदेश एक वकील द्वारा दायर याचिका पर आया। आरोपों में तबादले और फायदेमंद नीतियां बनवाने के लिए पैसे लेने जैसी बातें शामिल हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से ‘आप’ सरकार को पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। याचिका में यह दलील दी गई कि आरोपों की स्वतंत्र जांच जरूरी है क्योंकि इससे राज्य सरकार के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं।हाईकोर्ट ने कहा कि मामले से निपटने का पंजाब पुलिस का तरीका संतोषजनक नहीं है। अदालत ने आदेश सुनाते हुए कहा कि ‘वह इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि यह गंभीर मामला है और इसकी उचित जांच होनी चाहिए। अब मामले की जांच सीबीआई करेगी।’

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई करेगी जांच