वारिंग ने अपने ‘एक्स’ बायो में पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष लिखा
--पंजाब कांग्रेस में कलह के बाद अध्यक्ष पद से हटाया --सिंगला, परगट सिंह नए अध्यक्ष

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने गुरुवार को अपने ‘एक्स’ बायो में पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष लिखा। अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राज्य इकाई में हफ्तों तक चली अंदरूनी कलह के बाद कांग्रेस ने वारिंग को हटाने का फैसला किया। पंजाब कांग्रेस प्रमुख के तौर पर अपनी जगह किसी और को लाए जाने के सवाल पर वारिंग ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पंजाब के लिए पार्टी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट से मिले संगठनात्मक फीडबैक के बाद कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से वारिंग को हटाने का फैसला किया गया।इनके
नाम की है चर्चापार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनावों से पहले इस पद के लिए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिंगला के अलावा इस पद के लिए पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा केपी सिंह, विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नामों की भी चर्चा हो रही है।

